The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार हाइवा ने बोलेरो को मारी ठोकर,एक की मौत 8 लोग घायल

Spread the love

बलरामपुर । कोरबा से बनारस दर्शन करने जा रहे एक दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां एक हाइवा ने बोलेरो को ठोकर मार दिया है। जिसके बाद बनारस दर्शन करने जा रही दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो 35 फिट नीचे खाई में जा गिरी है। बोलेरो में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से एक कि हालत गंभीर है। बता दें कि पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक हाइवा ने बोलेरो को ठोकर मार दी है। जिसमें कोरबा सीतामणी से बनारस दर्शन करने गए एक परिवार के साथ हादसा हुआ है। ठोकर लगने के बाद दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो 35 फिट नीचे खाई में जा गिरी। इस घटना में 10 वर्षीय मासूम डाली उर्फ अशी की मौत हो गई है। तो वहीं, चालक समेत 8 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ितों का हाल जानने के लिए करीबी परिजन कोरबा पहुंच रहे हैं। बस्ती में शोक की लहर छा गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor