The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विवाह के लिए लड़की देखकर आ रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर,एक की मौत एक घायल,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम आसुलखार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप घायल हो गया है।हादसे के बाद इलाके के लोगों ने घायल युवक को फौरन भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक डोया गावड़े 25 वर्षीय निवासी कोयलीबेड़ा और उसका साथी बजारु उयके लामपुरी थाना अंतागढ, यह दोनों ग्राम कुडाल डोया गावड़े के विवाह के लिए लड़की देखकर वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हो गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि ये हादसा ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में पीछे से ठोकर मार दी।हीं दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *