The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के पक्ष में गिरा सिक्का,कांग्रेस से शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष और रज्जाक खान उपाध्यक्ष चुने गए

Spread the love

राजनांदगांव-खैरागढ़। खैरागढ़ में नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमा-गहमी माहौल रहा। भारी-भरकम सुरक्षा इंतजाम के बीच पार्षदों की वोटिंग में टाई हो गया। भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों के यहां 10-10 पार्षद हैं। टाई हो जाने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने सिक्का उछाला और एक बार फिर से वह सिक्का कांग्रेस के पक्ष में ही गिरा। एक बार फिर हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसी शहर में पार्षद पद के दो प्रत्याशियों के बीच भी टाई हुआ था। उस समय भी सिक्का कांग्रेस के ही पक्ष में गिरा था। कांग्रेस से शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष और रज्जाक खान उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा की ओर से चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष और विनय देवांगन उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाए गए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *