The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शर्म की बात है कि राज्य कि मंत्री को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की जानकारी नहीं – शैलेंद्र यादव

Spread the love

रायपुर । मंत्री अमर जीत भगत की फेसबुक पोस्ट के बाद यादव समाज ने विवाद खड़ा कर दीया है। दरसल बिलासपुर में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होने के बाद मंत्री भगत ने यादव समाज को पशुपालन समुदाय से जुड़ा बता दिया था। मंत्री की फेसबुक पोस्ट के बाद यादव समाज ने बैठक कर विरोध जताया। कहा कि उन्हें अपना शब्द वापस लेते हुए छत्तीसगढ़ी यादव समाज से माफी मांगना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर समाज ने मंत्री भगत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक में यादव समाज के जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव, युवा अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, नीरज यादव, संदीप यादव, अभिलेष यादव, मनोज यादव, शिव यादव, विजय यादव, सतीश यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा यादव समाज के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के संस्कृति मंत्री को हमारी संस्कृति का ज्ञान नहीं है। यह शर्म की बात है कि राज्य कि मंत्री को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की जानकारी नहीं है। फेसबुक में उन्होंने यादव जाति को पशुपालक समुदाय बताकर अपमानित किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor