The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप-छुरा द्वारा मरीजों को उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। “जन सेवा ही प्रभु सेवा है” की उक्ति को चरितार्थ करते हुए छुरा से संचालित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप-छुरा के द्वारा विगत दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे मरीजों के ईलाज हेतु उनके परिजनों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। जिसमें रावनाभाठा निवासी कुंतीबाई मानिकपुरी को गर्भाशय कैंसर के उपचार हेतु दस हजार,बोइरगांव निवासी जीवनदास मानिकपुरी को पांच हजार, भैंसातरा राजिम निवासी कामिनबाई साहू को दस हजार रुपए,लोहझर निवासी देवनारायण साहू को उसके बच्चे के ईलाज हेतु दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।बताते चलें कि वर्तमान में चैरिटी ग्रुप के 110 सदस्यों के द्वारा अपनी ओर से प्रतिमाह स्वैच्छिक सहायता राशि एकत्र कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर ईलाज के लिए प्रदान किया जाता है। वर्तमान में यह ग्रुप सिर्फ गरियाबंद जिले के लिए है।यह जानकारी ग्रुप के सचिव लक्की मेमन और कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी द्वारा प्रदान किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *