The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोविड सेंटर्स से निकाले गए कर्मचारीयों ने धरनास्थल की सड़क पर लाश बनकर लेट गए,रोजगार देने की मांग

Spread the love

रायपुर। कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले कोरोना वारियर्स आजकल आंदोलित हैं। कोविड सेंटर्स से निकाले गए इन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को आज सुबह से ही अनूठा प्रदर्शन शुरू किया है। रायपुर में बूढ़ापारा स्थित धरनास्थल की सड़क पर वे सुबह 5 बजे से ही लाश बनकर लेट गए। पास बैठी युवतियां माथा पीटकर रो रही थीं। वे अपनी बदहाली के जिम्मेदारों को कोस रही थीं और रोजगार की मांग कर रही थीं। ये प्रदर्शन करीब 3 घंटे तक बूढ़ापारा की सड़क पर जारी रहा। इस प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम लगभग 9 बजे के करीब मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों से पुलिस अफसरों ने कहा कि वो सड़क जाम कर रहे हैं। या तो वे फौरन अपना विरोध प्रदर्शन बंद करें या साइड होकर रास्ता खाली करें। बीच सड़क से हटने को ये कोरोना वॉरियर्स राजी नहीं हुए। सुबह के वक्त ही इनकी पुलिस से बहस हो गई। ना मानने की स्थिति में पुलिस की टीम ने 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इन्हें सेंट्रल जेल ले जाया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *