The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

इंजेक्शन लगने के बाद महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर के जिला चिकित्सालय के मातृत्व-शिशु अस्पताल में डिलीवरी के भर्ती महिला की अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। इस
दौरान महिला के गर्भ में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई। इस घटना पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, महिला को प्रसव के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का यह पहला प्रसव था। प्रसव से पहले महिला को इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। गर्भ में पल रहे शिशु को भी नहीं बचाया जा सका।
घटना की सूचना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव से पहले इंजेक्शन लगाने के दौरान महिला को उल्टी हुई, जो श्वास नली में फंस गई। इससे सांस लेने की समस्या उत्पन्न हुई और स्थिति तेजी से बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई।
फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *