The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कार चालक ने दो पुलिस वाहनों को ठोका, गिरफ्तार

Spread the love

ग्वालियर। बीती रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इनोवा कार ने पुलिस की DIAL112 की एक एफआरवी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब एफआरवी-18 रमजन नगर स्थित एक एटीएम की चेकिंग कर लौट रही थी। टक्कर मारने के बाद इनोवा का चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वायरलेस सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चालक ने एफआरवी-18 को रोकने पर टक्कर मारी, फिर आगे एफआरवी-17 को भी टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। दो पुलिस वाहनों को टक्कर देने के बाद आरोपी कार को तेज रफ्तार में भगाता रहा, जिसे बोहाड़ापुर थाना पुलिस की जीप ने पीछा कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम तरुण शर्मा, अचलेश्वर 24 बीघा कॉलोनी निवासी बताया। आरोपी ने बताया कि पहली टक्कर अनियंत्रित कार की वजह से हुई थी और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से भागता रहा। घटना में कोई जवान घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन को क्षति पहुंची। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor