The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा

Spread the love

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग पर खुज्जी नदी की पुलिया पर कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर में सवार चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर कोयला लेकर पेंड्रा की ओर जा रहा था। खुज्जी नदी की पुलिया पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज गति के कारण ट्रेलर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल चालक एवं परिचालक को बाहर निकालने में मदद की।
इसकी सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हादसे के कारण कुछ समय के लिए पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कराया।
संबंधित वाहन मालिक को घटना की जानकारी दे दी गई है। ट्रेलर को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। यह मुख्य मार्ग है और इस सड़क पर लगातार भारी यातायात रहता है। दुर्घटना में किसी अन्य वाहन या राहगीर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। प्रशासन से पुलिया और मुख्य मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *