The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पैसेंजर ट्रेन 21 जून तक किरंदूल नहीं जाएगी

Spread the love

जगदलपुर। विशाखापट्टनम-किरंदूल पैसेंजर ट्रेन आगामी 21 -जून तक किरंदूल स्टेशन तक नहीं पहुंचेगी। रेलवे ने यह निर्णय भांसी और कमलूर स्टेशन के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित खंड में ट्रैक दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण और तकनीकी कार्यों के दौरान सुरक्षा कारणों से ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है। इसके कारण विशाखापट्टनम-किरंदूल पैसेंजर को अस्थायी रूप से सीमित दूरी तक संचालित किया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था 21 जून तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद कार्य की प्रगति के आधार पर ट्रेन के सामान्य संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *