The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

साध्वी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने, दोनों ने पुलिस से की शिकायत

Spread the love

बिलासपुर जिले के रतनपुर में साध्वी पद्मिनीपुरी और नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के बीच विवाद का मामला सामने आया है। साध्वी ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अध्यक्ष ने उन्हें शराब और गांजा सेवन करने वाली बताकर भक्तों को उनके खिलाफ भड़काया, उनकी मानहानि की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि एक अवसर पर भोजन के दौरान अध्यक्ष ने संत-महात्माओं के सामने उनका हाथ पकड़कर हटाने का प्रयास किया था। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए साध्वी ने पुलिस से संरक्षण की मांग की है। वहीं अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए साध्वी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि महिला पहले भी लोगों को फंसाकर पैसे लेकर समझौता कर चुकी है। मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। मधुलिका सिंह के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *