The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने व नगदी 40 हजार रुपये चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखा सोने,चांदी के गहने व नगदी 40000 हजार रुपये चोरी कर लिये। घटना की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक साहूपारा कर्मा मंदिर के पास टाटीबंध निवासी चंद्रिका साहू 31 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया अपने मायके गई हुई थी,6 जून को वापस लौटने पर उसके घर का ताला टुटा मिला,अंदर जाकर देखने पर आलमारी का लॉक टुटा हुआ था और सारा सामान ​कमरे में बिखरा पड़ा था। चे​क करने पर आलमारी में रखा सोने,चांदी के गहने तथा गुल्लक जिसमें वह पैसा जमा करती थी तथा 40000 रुपये नगदी कुल करीब 65 हजार से अधिक की किसी ने चोरी कर लिया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *