The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

10 लाख की इनामी मास्टरमाइंड नक्सली ने किया सरेंडर

Spread the love

तेलंगाना/रायपुर। तेलंगाना की इनामी नक्सली हरिभूषण की पत्नी शारदा ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। जानकारी के मुताबीक शारदा पर 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की डिवीजन कमेटी मेंबर DVCM के पद पर थी और कई सालों से छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर सक्रिय थी। 3 महीने पहले शारदा के पति हरिभूषण उर्फ यापा नारायण की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी।शारदा ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुकी थी। संगठन में घुट-घुट कर जिंदगी जी रही थी। पति हरिभूषण तेलंगाना स्टेट कमेटी का सेक्रेटरी था और उस पर 40 लाख रुपए का इनाम था। पति के मौत से जीने की इच्छा खत्म हो गई थी। संगठन में रहने से बेहतर इसने पुलिस के सामने सरेंडर कर बाहर की दुनिया में कदम रखना ज्यादा सही समझा। शारदा के सरेंडर करने से नक्सलियों को सबसे बड़ा झटका लगा है। शारदा की तेज बुद्धि और चतुराई से नक्सलियों को पुलिस के खिलाफ कई सफलताएं मिली हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor