The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ होगी आईटीआई कोर्स ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सौगात

Spread the love

रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दफ्तर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नई सुविधा का आगाज किया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम एक नवाचार कर रहे हैं। अब हायर सेकंडरी के साथ स्कूल में ही बच्चे ITI की पढ़ाई कर सकेंगे। 12वीं पास करते हुए ITI का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा होगा। बच्चों का समय बचेगा। 12वीं पास करते ही उन्हें मार्कशीट मिलेगी और प्रोफेशनल सर्टिफिकेट उनके हाथ में होगा वो रोजगार के दिशा में कदम उठा सकेंगे। पाटन के स्कूल से शुरू हुए रोजागारोन्मुखी शिक्षा पाठ्यक्रम को स्कूल शिक्षा विभाग और ITI ने मिलकर तैयार किया है। हायर सेकंडरी कक्षाओं के विद्यार्थी मुख्य विषयों की शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही पांचवें विषय के रूप में प्रोफेशनल कोर्स का चयन कर सकेंगे। छात्रों के लिए वेल्डर ट्रेड, लड़कियों के लिए स्टेनोग्राफी का हिंदी सिलेबस बनाया गया है। ये कोर्स दो साल का होगा। 11वीं कक्षा से स्टूडेंट ये सब्जेक्ट ले सकेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *