The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इनाम का लालच देकर आरक्षक से लाखों की ठगी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। इनाम पाने के लालच में 4.20 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठग ने इनामी कूपन का दिलाने का झांसा देकर कांस्टेबल को एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। फिर ओटीपी पूछकर उसके और उसकी मां के बैंक अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर लिए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस लाइन में रहने वाले हरीश कौशिक आरक्षक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 29 दिसंबर को मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। उसे बताया गया कि पे-फोन से उसे लकी ड्रॉ मिला है और उसे चार हजार रुपए मिल जाएगा। इसके लिए उसे मोबाइल पर एनी डेस्क एप का लिंक भेजा गया और उसे डाउनलोड कर OTP बताने कहा गय।आरक्षक उसके झांसे में आ गया है और एप डाउनलोड कर ओटीपी कोड भी बता दिया। जिसके बाद उसके व उसकी मां के खाते से अज्ञात आरोपी ने लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor