The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा से कांंग्रेस ने छीना सत्ता

Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ में एक और नगर पंचायत को सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के हाथ से छीन लिया है। जशपुर जिले की पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के विरोध में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। भाजपा के नौ पार्षद और कांग्रेस के महज पांच पार्षद होने के बावजूद भाजपा अपने अध्यक्ष को नहीं बचा पाई। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 12 मत पड़े जबकि विरोध में केवल 3 मत ही पड़े। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पत्थलगांव के पार्षदों ने मिलकर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जिला मुख्यालय में सौंपा था। 24 जनवरी को वोटिंग की तिथि तय की गई थी। आज अनुविभागीय अधिकारी की उपस्थिति में पार्षदों ने अपना मत डाल कर नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष सूचिता एक्का को पद से हटा दिया। अध्यक्ष के समर्थन में 3 और विरोध में 12 मत पड़े। इस प्रकार पत्थलगांव नगर पंचायत में काबिज भाजपा की सरकार गिर गई और अब आगे कौन काबिज होगा यह भविष्य के गर्भ में है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से पार्षद बहुत ही नाराज चल रहे थे और उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता तो खुलकर अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा था कि नगर में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है और केवल कमीशनखोरी ही पंचायत में चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *