The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जंगली हाथी के हमले से युवक की मौके पर मौत

Spread the love

सरगुजा। जिले में जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई। सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीतापुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ढोंढागांव के करीब जंगली हाथी के हमले में बुधियार साय 27 वर्ष की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली कि सुबह ढोंढागांव निवासी बुधियार साय जंगल में लकड़ी एकत्र करने गया था, जब वह जंगल में था तब उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी को देखकर युवक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब वे जंगल पहुंचे और घायल साय को लेकर अस्पताल रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor