Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

संत गुरु घासीदास महाविद्यालय कुरूद के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी में नियुक्त सहायक प्राध्यापक का स्थानांतरण रोकने विधायक अजय चंद्राकर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दीपक साहू की रिपोर्ट

कुरूद। संत गुरु घासीदास महाविद्यालय कुरूद के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय कुरूद पहुंचकर अंग्रेजी की प्राध्यापक सुश्री दीपशिखा टोप्पो के स्थानांतरण को रोकने पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा है।सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में अंग्रेजी विषय में नव नियुक्त सहायक प्राध्यापक सुश्री दीपशिखा टोप्पो का स्थानांतरण शासकीय महाविद्यालय गरियाबंद में हो गया है। इस महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं संचालित है। इसके स्थानांतरण के फलस्वरुप इस महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय में कोई भी नियमित प्राध्यापक/सहायक प्राध्यापक नहीं होंगे। जिससे हम लोगों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होगा। अतः छात्र हित में इस महाविद्यालय में पदस्थ सुश्री दीपशिखा टोप्पो सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी का स्थानांतरण निरस्त करवाने की मांग पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर से की है। ताकि उक्त सहायक प्राध्यापक इसी विद्यालय में पदस्थ रहे। ज्ञापन सौंपने वाले छात्रों में ताराचंद साहू, जागेन्द्र सिन्हा, छत्रपाल साहू,सोमप्रकाश साहू, मयंक साहू, भूषण साहू, सपन बाँधेकर, रोशनी गायकवाड, झरना साहू, जानकी साहू, किरण निषाद, विवेक साहू, गुपेश साहू कल्याणी साहू, दुलेश्वर साहू सहित एम ए अंग्रेजी के अन्य छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor