The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शीतकालीन सत्र : जैसे गेंदबाजी होगी वैसी बल्लेबाजी होगी,सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार -भूपेश बघेल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 दिवशीय शीतकालीन सत्र का आगाज आज से हो गया है। पहले दिन सदन में शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन ने हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के साथ मानसून सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों और पूर्व सांसदो-विधायकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सत्र की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि जैसे गेंदबाजी होगी वैसी बल्लेबाजी होगी। सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि विपक्ष के रचनात्मक बातों का हम सम्मान करेंगे। अगर विपक्ष आलोचना की तो, उत्तर भी वैसे ही होगा। शीतकालीन सत्र में विपक्ष के सवाल को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विपक्ष हमेशा हमलावर रहता है। सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वो जवाबों के साथ तैयार रहे। हमारी पूरी तैयारी है। मुस्तैदी के साथ विस में प्रश्न का हम जवाब देंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *