The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया एक छात्र नइी में डूब गया, तलाश में जुटी SDRF की टीम

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में 12 दिसंबर को 10वीं का छात्र नदी में डूब गया। जिसके बारे में सोमवार दोपहर तक कुछ पता नहीं चल सका है। SDRF की टीम पिछले 21 घंटे से उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लड़का परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया था। नहाते वक्त पत्थर में पैर फंसने से उसके डूबने की आशंका जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को कोरबा के दीपका इलाके से आयुष्मान सिंह15 वर्ष पिता अशोक प्रवीण सिंह अपने परिवार के साथ जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाने आया था। दोपहर को करीब 1 से 2 बजे के बीच आयुष्मान अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ नहाने के लिए नदी में गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *