The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इसकी ​शिकायत थाने में की। मामले में सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि तीन साल पहले उसकी पहचान सरकंडा में रहने वाले विशाल संग्राम से हुई थी। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने युवती से दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में वह शादी के लिए आनाकानी करने लगा। इस पर युवती ने इसकी शिकायत थाने में करने की बात कही। युवती की बातों को सुनकर युवक डर गया। उसने शपथ पत्र में युवती से शादी से करने की बात लिखकर दी। इसके बाद भी वह युवती से शादी करने मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor