The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ओमिक्रॉन का खतरा : विदेशों की यात्रा कर रायपुर लौटे 80 से ज्यादा लोगों पर स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर दर्ज किया

Spread the love

रायपुर। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन मरीज धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। खतरे के बीच विदेश से लौटने वाले लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अलग-अलग देशों की यात्रा कर रायपुर लौटे 80 से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल को बंद कर दिया। जिससे उनकी ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है। वहीं अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के​ लिए स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के खिलाफ संबांधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है ​कि नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट होना जरूरी हैं लेकिन मोबाइल बंद कर अपने साथ दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 12 दिसंबर को 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और 20 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor