The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

एक बदमाश ने सरेआम लाठी से पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई,आरोपी फरार

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 27दिसंबर की रात एक बदमाश ने सरेआम लाठी से पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई की और फरार हो गया। पूरे मामले का CCTV फुटेज मौजूद है। बता दें कि बीती रात बदमाश ने नेहरू नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप में जाकर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट की। बदमाश ने लाठी और से पेट्रोल कर्मी से मारपीट की है। जिसका CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। जिस जगह घटना घटी उसके पास पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कलेक्टोरेट ऑफिस और सांसद निवास भी है। ऐसे में इस तरह की घटना होना बदमाशों के मनोबल को और बढ़ाता है। साथ ही शहर के कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। पेट्रोल पम्प कर्मी के मुताबिक बदमाश लूटपाट की नियत से आया था। पैसे नहीं मिलने पर बदमाश ने आने-जाने का खर्चा बरबाद हो गया बोलते हुए मारपीट के साथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ भी की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *