The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वे स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस समारोह राजीव भवन धमतरी में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने सर्वप्रथम कांग्रेस ध्वज लहरा कर किया तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसियो ने कांग्रेस ध्वज को सलामी दी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज 28 दिसम्बर 2021 को अपने 137 वें वर्ष में प्रवेश  चुकी है। उपस्थित कांग्रेसियों ने कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा ,अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धिया ,भविष्य की दृष्टि विषयो पर प्रकाश डाला महापौर विजय देवांगन, मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, मोहन लालवानी, आनंद पवार, घमेश्वरी साहू, घनश्याम साहू, सूर्यप्रभा चेटियार, गुरुगोपाल गोस्वामी, सहित अन्य कांग्रेससियो ने अपने उदबोधन में कहा कि कांग्रेस की स्थापना गुलाम भारत मे गुलामी की जंजीरो से आजाद करने के लिए ए.एम. ह्यम, डब्ल्यू सी बनर्जी की सोच से गठित की गई थी कांग्रेस के माध्यम से ही हमारे देशभक्तों ने अंग्रेजों से लड़कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं वरन एक संस्कृति है जो देश की सेवा भावना भरता है कांग्रेस के बगैर देश के विकास की परिकल्पना करना एक धोखा है। प्रदेश की हमारी सरकार किसानों, मजदुरो, गरीबो के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है।
जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने सर्व प्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी और आगे कहा कि आज प्रदेश में हमारे कांग्रेस की सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। हम कार्यकर्ताओ का दायित्व है की आम लोगो तक इन योजनाओं को पहुचाकर लाभ दिलवाए आज छत्तीसगढ़ मॉडल देश ही नहीं पूरे विश्व में छाई हुई है भाजपा पूरे प्रदेश में मात्र 14 सीटो में सिमट गई है। लेकिन हमारे लिए यह दुख की बात है कि जिले के 3 विधानसभा में 2 में भाजपा है। आने वाले समय मे हम 03 विधानसभा को जीतेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद हमने लगभग सभी चुनाव में विजय हासिल की है। साथ ही मोदी सरकार पर जमकर हमला  बोलते हुए मोदी सरकार को विनाशकारी सरकार बताया। आभार जिला कार्यकारिणी सदस्य कामिनी कौशिक मंच संचालन जिला महामंत्री आलोक जाधव ने की तत्पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान तथाकथित संत कालीचरण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ दिए गए बयान पर कड़ी निंदा की एवं सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, आकाश गोलछा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेट्टियार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष घमेश्वरी साहू, अरुण चौधरी,कामिनी कौशिक, अशरफ रोकड़िया, शरीफ रोकडिया, देवेंद्र अजमानी, देवेंद्र जैन, राकेश दीवान, रामनाथ यादव, नक्चेडुराम जगबेहड़ा, करण चंद्राकर, नरेश जसूजा, तिलक सोनकर, आशीष थीटें, विक्रांत पवार, राजेंद्र देवांगन, युवराज शर्मा, पेखनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *