The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराबखोरी का विरोध करने पर युवक की हत्या,शिकायत के बावजूद भी आरोपियों को नही किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। बिलासपुर जिले के मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र में शराबखोरी का विरोध करने पर एक युवक को बेरहमी से पिटने के बाद उसे अधमरी हालत में थाने के सामने फेंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अचानकपुर नयापारा में रहने वाले अशोक मानिकपुरी (45) और उनके साथी विनोद साहू 5 सितंबर की रात गांव के मंदिरहा तालाब के पास गए थे। इस दौरान कुछ लोग वहां पर शराब पी रहे थे। अशोक ने तालाब के पास शराब की बोतल फोड़ने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर गांव के राजू ध्रुव, संजू ध्रुव और उनके साथियों ने अशोक से मारपीट की। मारपीट से घायल अशोक को हमलावर चकरभाठा थाने के सामने फेंककर चले गए। घटना की शिकायत होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया। इस बीच इलाज के दौरान मंगलवार को युवक की मौत हो गई। यह खबर जब ग्रामीणों तक पहुंची तब उन्होंने शव लेकर 1 घंटे तक नयापारा सड़क पर चक्काजाम किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor