The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

विधानसभा चुनाव लड़ने वाली गांधी परिवार की पहली सदस्य हो सकती है प्रियंका

Spread the love

लखनऊ/रायपुर। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी दोनो में से किसी सीट से मैदान में उतरनें की खबर आ रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो प्रियंका, गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने सिर्फ लोकसभा चुनाव लड़ा है। अमेठी से लगभग प्रियंका ​की पहली पसंद है।यहां राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में ​हार का सामना करना पड़ा था। प्रियंका हार का बदला लेने के लिए अमेठी में लोकसभा चुनावों की जमीन तैयार करेंगी, जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनौती दी जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor