Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आधी रात समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों की क्लॉस

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आधी रात को समीक्षा बैठक ली जिसमें लगभग सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे व बारी से लगभग सभी विभाग के अधिकारियों से सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद वो नारायणपुर, कोंडागांव व कांकेर में बैठकर अधिकारियों से शासन की योजनाओं की जानकारी लेते हुए जहाँ कमी व समस्या है उसके लिए रूपरेखा तैयार करने अधिकारियों को समझाइश भी दी।12 बजे के बाद जैसे ही बृजमोहन अग्रवाल कांकेर पहुँचे बाजे गाजे के साथ भाजपा नेताओं ने नये बस स्टैंड में उनका जोशीला स्वागत किया। जिसके बाद वह जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। आधी रात्रि तक चली इस बैठक में सही जानकारी नहीं देने वाले कुछ अधिकारियों को प्रभारी मंत्री ने फटकार भी लगाई।पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल पर प्रभारी मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं पहली बार कांकेर बैठक नहीं लिया हूँ मैं इससे पहले भी रात तक ऐसी बैठक ले चुका हूं।इस बैठक में कांकेर सांसद मोहन मण्डावी, कांकेर विधायक आशा राम नेताम, भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष, हेमंत ध्रुव, कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक कल्याण एलेसेला, एसडीएम सहित प्रशानिक अधिकारी कर्मचारी आधी रात तक बैठक में डटे रहे।इसके बाद कुछ देर के लिए प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भाजपा नेताओं से रूबरू होने कांकेर रेस्ट हाउस में रुके चर्चा करने के बाद वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor