The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मिला शव,हत्या की आशंका

Spread the love

भिलाई । 28 सितंबर को देर रात एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,कुम्हारी थाना क्षेत्र के लोटस सिटी निवासी नेहा 26 वर्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी रात करीब 11 बजे पुलिस को मिली। नेहा के पति ओम प्रकाश केसरी ने पुलिस को बताया कि नेहा ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने और उसके बड़े भाई राजकेशरी ने शव को नीचे उतारा। वहीं इसके चलते नेहा के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। ऐसे में परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। महिला की करीब 3 साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक पति के प्रेम प्रसंग को लेकर दंपति में विवाद होता था। संदेह है कि शादी के पहले से यह चल रहा था। दंपति की डेढ़ साल की एक बेटी भी है। करीब डेढ़ महीने पहले ही नेहा मायके से ससुराल आई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *