The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कूल शिक्षा एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के शिक्षा एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। मंत्री श्री अग्रवाल का जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., जिला कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *