The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घरेलू विवाद पर पत्नी को जिंदा जलाया,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


रायपुर। रायपुर में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित पति सुरेन्द्र सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ 307 के अपराध कायम किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विकास अग्रवाल ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सुरेंद्र सेन अपनी पत्नि के साथ रहता है। शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। 14 जनवरी को रात नौ बजे दौरान सुरेन्द्र सेन के घर से चिल्लाने की आवाज आई। जिसके बाद सुरेंद्र सेन की पत्नि की चीखने पुकारने की आजाव सुनकर प्रार्थी व अन्य लोग जाकर देखें तो सुरेंद्र की पत्नि कुंती सेन आग से जल रही थी, उसका पति मोटर साइकल लेकर वहां से भाग गया। प्रार्थी व अन्य लोग कुंती सेन को बुझाने में लगे। इसके बाद 108 से मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। इसकी सूचना विधानसभा थाने को दी गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor