The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मुलायम सिंह के रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

THEPOPATLALमुलायम सिंह के रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। औरैया में बिधूना से पूर्व विधायक ने कुछ पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। अभी एक दिन पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा था। उधर,कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। वहीं, भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ताल ठोंक दी है। उन्होंने गुरुवार को ऐलान किया कि वे गोरखपुर की उसी सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से योगी को भाजपा ने उतारा है। चंद्रशेखर पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *