The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कूलर कारोबारी के घर में घुसकर ब्लेड से हमला, अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । राजधानी के भनपुरी इलाके में देर रात एक बदमाश ने घर में घुसकर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल आधी रात सोनू नामक बदमाश ने कूलर कारोबारी वसीम हैदर पर ब्लेड से हमला कर दिया। सोनू ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। ब्लेड से हमले में कारोबारी वसीम हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। खमतराई पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी तलाशी शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *