अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 हजार रूपए का गांजा जब्त
“संजय चौबे की रिपोर्ट”
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाके में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूल बैग में रखा 5 किलों 800 ग्राम गांजा जब्त किया है।मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नया बस स्टैण्ड रावणभाठा में एक युवक की तलाशी ली पुलिस को उसके कब्जे से बैग में पालीथिन में रखा गांजा तकरीबन 5 किलों 800 ग्राम अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी यश ऊर्फ सचिन भारती पिता लक्ष्मरण सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी बमरौली थाना सल्लाहपुर जिला इलाहाबाद का रहने वाला है। मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

