The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लाल आतंक को लगा एक और बड़ा झटका,4 महिला सहित 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण

Spread the love

सुकमा। सुकमा ​जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के डर से कई नक्सली खुद सरेंडर कर रहे हैं, जिससे दहशतगर्दों का संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है। ऐसे में लाल आतंक को एक और बड़ा झटका लगा है। जिले में चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर 4 महिला सहित 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में सक्रिय 4 महिला सहित 19 नक्सली आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में तीन पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1-1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor