The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

Spread the love

THEPOPATLAL यूक्रेन की राजधानी कीव से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोमवार की सुबह कर्फ्यू हटाकर भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। जोकि दोपहर रोमानिया बार्डर के लिए रवाना हो गई है। बंकर में फंसे स्टूडेट्स के लिए ट्रेन चलने की खबर बड़ी राहत लेकर आई है। यूक्रेन के राजधानी कीव और खारकीव सहित आसपास के शहरों में फंसे छत्तीसगढ़ समेत भारत के कई राज्यों के स्टूडेंट्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही थी। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह से बाहर निकालकर बार्डर तक पहुंचाने या फिर पश्चिमी शहरों तक पहुंचाने की कोशिश भी तेज हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor