The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खेत में पंप के लिए तार बिछाने के दौरान,हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खेत में पंप के लिए तार बिछाने के दौरान ये हादसा हुआ है। जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। बिलाईगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक खेत में पानी डालने के लिए पंप चालू करने के लिए तार बिछा रहा था कि उसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर के बाद गांव के कुछ लोगों ने युवक को देखा और इस बात की जानकारी फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बिलाईगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही बताया जा रहा है कि युवक जिस खभ्भे से तार जोड़ रहा था उसमे काफी ज्यादा हाई वोल्ट करंट रहता जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम राम कुमार 28 वर्ष दाऊ बंधान गाव निवासी बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor