The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आलमारी से 2 लाख रुपये, सोने के चेन तथा डायमंड अंगुठी चोरी

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। सरस्वतीनगर इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के मकान से आलमारी में रखा 2 लाख नगदी तथा सोने का चेन व डायमंड अंगुठी चोरी हो गई है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मकान नं22 बी चौबे कालोनी मेन रोड थाना सरस्वती नगर निवासी डॉक्टर सदीप घुप्पड 51 वर्ष ने थाने में ​रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी अपने घर के आलमारी में 2 लाख रुपये कैश तथा एक सोने का चैन एवं 4 नग डायंड अंगुठी रखा था। आलमारी की चाबी वह लकड़ी के दराज में रख दिया था। 28 अप्रैल को पैसे की जरुरत होने पर जब वह आलमारी खोला तब उसमें रखा 2 लाख रुपये तथा चेन व डायंड अंगुठी नही था। वह अपने स्तर पर लगातार चोरी गए रुपये व चेन,अंगुठी का पता लगाने का प्रयास करता रहा है। लेकिन नही मिलने पर 1 मई को घटना की जानकारी सरस्वतीनगर पुलिस को दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor