The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शॉपिंग के बहाने डी-मार्ट से सामान चोरी करते 2 पकड़ाएं

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में 2 व्यक्ति डी-मार्ट में शॉपिग करने के बहाने जूता,बेल्ट व फेसवाश चोरी कर लिये। मामले की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 36 माल डी- मार्ट तेलीबांधा के मैनेजर अतीम भौमिक 40 वर्ष ने थाने में 1 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डी-मार्ट दो फ्लोर में खाने-पीने का सामान एवं उपर फ्लोर मे कपडा का सामान है। 1 मई रविवार को मॉल में ग्राहक खरीदारी कर रहे थे,तभी 2 लोग शॉपिंग के बहाने उपर फ्लोर से जूता, बेल्ट, मोजा लेकर नीचे फ्लोर आये और नीचे फ्लोर से 2 नग फेसवाश लिये तथा एक जोडी जूता, 01 नग बेल्ट, एक जोडी मोजा का काउंटर मे बिल कराये।तथा एक जोडी जूता,एक बेल्ट, 2 फेसवाश को चोरी करने के लिए जूता को पहन लिया, बेल्ट कमर में लगा लिया तथा फेसवाश जेब में रखकर बिना बिल कराये बाहर निकलने लगे। जिसको निकासी द्वार में लगे महिला गार्ड के द्वारा शाम 05/10 बजे रोककर चेक करने पर चोरी सामान पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम पवित्र सिंह राणा एवं अभिषेक झारिया निवासी मध्य प्रदेश का होना बताये है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor