The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक को बेरहमी से पीटा

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर।शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर एक युवक की बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक संजय नगर टिकरापारा निवासी रजत चौहान 27 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 1 मई को रात करीब 9 बजे डूमरतराई शराब भट्ठी से शराब खरीदकर वापस जा रहा था तभी अश्वनी एवं उसके साथियों ने युवक को रोककर उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे। नही देने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी तथा अपने पास रखे बियर के बॉटल से उसे मारकर चोट पहुंचाया है। मामले में पुलिस ने अश्वनी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *