छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक महत्व के पुरातत्व स्मारकों के संरक्षण के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत

Spread the love

रायपुर। संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ में पुरातत्व महत्व स्मारकों के संरक्षण, पुनर्निर्माण और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की है।मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर में वर्तमान कैंटीन को गढ़कलेवा का स्वरूप देते हुए पगौड़ा, मंच निर्माण एवं गार्डन विकास कार्य हेतु राशि रूपये लगभग 34 लाख 61 हजार, पारंपरिक खेलों का प्रादर्श निमार्ण कार्य हेतु 25 लाख 57 हजार रुपए, परिसर के जलमंच में हेरिटेज पथ वाल निर्माण हेतु 29 लाख 14 हजार और लोक पारंपरिक कलाकृतियों / संरचनाओं/गार्डन एवं लैण्डस्केपिंग का रखरखाव, आदिवासी जीवन का जीवंत प्रदर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्था कार्य हेतु 10 लाख 81 हजार रुपए की राशि को स्वीकृति प्रदान की है।इसके अलावा प्राचीन मंदिर समुह डीपाडीह, जिला- बलरामपुर में रिसेटींग स्टोन फ्लोरिंग, पुनर्निर्माण एवं अन्य विकास कार्य हेतु राशि रूपये 7 लाख 33 हजार, प्राचीन इंटो के टिले गढ़धनोरा जिला कोण्डागांव में पाथवे एवं प्लीन्ध प्रोटेक्शन के लिए 8, लाख 17 हजार रुपए, प्राचीन शिव मंदिर ग्राम छिंदगांव, जिला बस्तर में जीर्णोद्धार हेतु 15 लाख 34 हजार, जगन्नाथ मंदिर, खल्लारी, जिला महासमुंद में अनुरक्षण एवं अन्य विकास कार्य हेतु राशि करीब 6 लाख, किरारीगोढ़ी, जिला बिलासपुर में अनुक्षण कार्य हेतु राशि रूपये 5. 59 लाख , सिद्धेश्वर मंदिर पलारी, जिला-बलौदाबाजार में फर्सी पत्थर रिपेयरिंग, फ्लोरिंग, पेंटिंग कार्य हेतु 2 लाख 65 हजार, कपिलेश्वर मंदिर समूह एवं बावड़ी जिला बालोद में पुरावशेषों के लिए शेड निर्माण एवं रिपेयरिंग कार्य हेतु 2 लाख 64 हजार, प्राचीन ईटो के टिले मढ़मनोरा जिला कोण्डागांव में मंदिर क्रमांक 02 एवं 03 स्मारकों का अनुरक्षण कार्य हेतु 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा शिय मंदिर नगपुरा, जिला-दुर्ग में अनुरक्षण एवं विभिन्न विकास कार्य हेतु 4 लाख 10 हजार, कुकुरदेव मंदिर खपरी, जिला बालोद को करीब 10 लाख रुपए, उत्खनन स्थल पचराही जिला कबीरधाम में साईट संग्रहालय के लिए 7लाख रुपए, मोरमदेव मंदिर जिला कबीरधाम के लिए करीब 10 लाख रुपए, शिव मंदिर एवं बजरंगबली मंदिर सहसपुर जिला बेमेतरा के लिए 10 लाख रुपए, देवरानी जेठानी मंदिर ताला जिला बिलासपुर में विभिन्न कार्यों के लिए 3 लाख 60 हजार, उत्खनन स्थल पचराही. कबीरधाम के लिए 6 लाख 16 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में श्रीमती पूर्णश्री राउत, सहायक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा की प्रतिनियुक्ति सेवा अवधि को दिनांक 18.11.2023 से उनकी सेवानिवृत्ति दिनांक 30.04.2024 तक अथवा सहायक संचालक के पद पर विधिवत् किसी की पदोन्नति होने तक, जो भी पूर्व में हो, की शर्त पर जारी रखने का आदेश भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.