The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गीतांजलि संगीत कला केंद्र के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव में दिखाएंगे जौहर, क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। नगर तथा क्षेत्र में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य को बढ़ावा देने के लिए संचालित उत्कर्ष युवा संस्कृति संघ कटक उड़ीसा द्वारा नगर में संचालित नृत्य विद्यालय के बच्चे एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं इस संस्था के कुछ बच्चे नेपाल की राजधानी काठमांडू में अपनी नृत्य प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे इसके पूर्व नेपाल में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने जाने वाले बच्चे पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया श्री चंद्राकर ने बच्चों को शानदार प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दी एवम उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की।
विदित हो कि उत्कर्ष युवा संस्कृति संघ कटक उड़ीसा एवं सांस्कृतिक विभाग उड़ीसा के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित आठवां अंतर्राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव 2022 जो की पुराना घर थिएटर हॉल काठमाण्डू नेपाल मे 28 एवं 29 मई को आयोजित है। इस वर्ष क्षेत्र तथा नगर की संस्था गीतांजलि संगीत कला केंद्र की छात्राए लावण्या नायडू, योषिता कोसरे, आस्था कोष्टा, सिया शर्मा, मनस्वी महोबे, तेजल वर्मा, नृत्य गुरु जुगराज बाग़ के नेतृत्व मे इस महोत्स्व मे सम्मिलित होकर कुरुद नगर का अंतर्राष्ट्रीय मंच मे प्रतिनिधित्व करेंगे। इन छात्रों के द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं सूफ़ी क़त्थक प्रस्तुत किया जाना है। सूफ़ी क़त्थक सूफ़ी रवायतो एवं भारतीय शास्त्रीय नृत्य का समायोजन है। इस अवसर पर कुरुद नगर के विधायक अजय चंद्राकर ने सभी छात्राओं एवं संस्था को शुभकामनाएं दी और कहा की कुरुद नगर प्रारम्भ से कला एवं संस्कृति का क्षेत्र रहा है एवं सदैव भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाता रहा है। नृत्य के क्षेत्र मे कुरुद नगर का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच मे लाने हेतु उन्होंने संस्था गीतांजलि संगीत कला केंद्र को शुभकामनाएं दी है।
उक्त संस्था की संचालिका रंजना मुदलियार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरूद के इतिहास में पहली बार कुरूद नगर के बच्चे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे जोकि नगर तथा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर रविकान्त चंद्राकर, भानु चंद्राकर, कमलेश शर्मा वीणा नायडू सुमन शर्मा भावना चंद्राकर संगीता महोबे सीमा कोष्टा सहित सभी पालक गण उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *