The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर के बाहर खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

Spread the love

”संजय चौबे”

बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली इलाके में घर के बाहर खड़ी केटीएम बाइक में किसी ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे बाइक जलकर बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक नगर सरकण्डा निवासी इशान खान 21 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एमकाम फाईनल ईयर का छात्र है। 1 मई को रात 8 बजे बिलासपुर गोंडपारा सांई मंदिर निवासी परिचित चंचल सलुजा के घर के बाहर अपनी केटीएम बाइक खड़ी करके श्मशान घाट गया था। रात 1 बजे वापस अपनी बाइक लेने पहुंचा तब एक व्यक्ति अपने हाथ में बॉटल लिए गाड़ी के पास खड़ा था, उसकी बाइक जलकर पुरी तरह से खाक हो चुकी थी। प्रार्थी को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसके बाइक में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। इस वजह से उसकी बाइक बुरी तरह से जलकर छतिग्रस्त हो चुका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *