The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शादी से लौट रहे बाईक सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चे को ट्रेक्टर ने ठोका दुर्घटना में पत्नी की मौत

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है शुक्रवार को दोपहर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से अपने घर लौट रहे एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया।जानकारी के अनुसार महेन्द्र पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी बागोडार अपनी पत्नी हेमलता पटेल उम्र 35 वर्ष, पुत्र डेविड पटेल 12 वर्ष व पुत्री खुशी पटेल 7 वर्ष के साथ पुसवाड़ा अपने रिश्तेदार के यहां दो दिन पहले शादी में शामिल होने गये थे। जहां से शुक्रवार को वापस बागोडार जाने के लिए निकले तभी दोपहर करीब 3 बजे मोहपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर मुंडी से बाइक की भिड़ंत हो गयी। बाइक से छिटककर दूर जा गिरने से सिर में गंभीर चोटें आने से हेमलता पटेल की मौत हो गयी। जबकि पति व दोनों बच्चों को सामान्य चोटें आयी है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।दुर्घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी थी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *