The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने तीन साल तक किया शारीरिक शोषण,ओरापी के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती आरोपित के साथ पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उनकी पहचान हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती तीन साल पहले पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान साथ में पढ़ने वाले मुकेश लहरे निवासी छतौना जिला मुंगेली से हुई। युवक ने उससे प्रेम का इजहार किया। इसके बाद दोनों मिलने लगे। युवक ने इसका फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उसने तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *