Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन कल सुबह पहुँच रहे रायपुर

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन कल 28 नवम्बर को रायपुर पहुँच रहे हैं। बिहार में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद गठित नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है। उन्होंने हाल ही हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी अंतर से पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी कल 28 नवम्बर की सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान कर 8.45 बजे रायपुर पहुँचेंगे और विमानतल से सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचेंगे।
भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी बिहार चुनाव में विशाल जीत के बाद छत्तीसगढ़ आ रहे है और भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी के स्वागत के लिए आतुर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि श्री नबीन के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर विमानतल में उनके भव्य स्वागत में शामिल होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor