The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी में भक्तों ने 14 लाख रूपये और सोने चांदी के आभूषण भेंट किये

Spread the love

दंतेवाड़ा। दंतेवाडा जिला के प्रसिध्द मां दंतेश्वरी मंदिर का दानपेटी खोला गया है। दानपेटी खोलकर देर शाम तक नगदी और आभूषणों की गणना की गयी। जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों, सेवादारों और पुजारियों ने दान राशि की गणना की है। मंदिर में भक्तों ने मां दंतेश्वरी को करीब 14 लाख रूपये और सोने चांदी के कुछ आभूषण भेंट किये थे। आप को बात दे की इससे पहले मंदिर की दानपेटी नवंबर माह में खोली गयी थी, उस समय 13 लाख रूपये नगद प्राप्त हुए थे। दानपेटी से प्राप्त राशि को मंदिर के खाते में जमा कर दिया गया है। कोविड शुरू होने के बाद से मंदिर की दानपेटी में पहले की तुलना में कम ही चढावा प्राप्त होने लगा है। अब यहां भक्तों की भीड़ थोड़ी कम हो गई है जिसके वजह से पहले की तुलना में चढावा कम हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor