The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहर के 14 स्कूलों में बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 14 स्कूलों में आज विधायक प्रतिनिधियों के नियुक्ति की है। अग्रवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में विजय कुमार अग्रवाल, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खो-खो पारा पुरानी बस्ती में मनोज ठाकुर, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय संतोषी नगर में पिंटा यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर में मनोज राजपूत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरापारा में रामदेव यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटागांव में डॉ बिहारी लाल साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशालपुर में खेमचंद देवांगन, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चंगोराभाठा में आशीष शर्मा, शासकीय संत कंवर राम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटोरा तालाब में लक्ष्मी यादव, शासकीय हिंदू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरन बाजार में सुनील शर्मा, शासकीय सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती में प्रेम बिरनानी, जेएन पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटापारा रायपुर में नीलेश शुक्ला, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय मठपारा रायपुर में नरेंद्र सिंह यादव, शासकीय जग्गनाथ राव दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुधा अजय अवस्थी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor