The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalSports

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नीरज चोपड़ा को ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से किया जाएगा सम्मानित

Spread the love

THEPOAPTLAL टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अब ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया जाएगा। 384 लोगों के लिए इस वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया। उसी लिस्ट में हरियाणा के रहने वाले नीरज चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए पुरस्कार का ऐलान किया गया। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा, 53 अति विशिष्ट सेवा, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल, 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल समेत 14 वायु सेना मेडल शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor