The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducation

12 वीं में जिज्ञासू वर्मा ने किया टॉप

Spread the love

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। महासमुंद की संध्या नायक, परी रानी और मुंगेली के अंशुल शर्मा ने 10वीं में टॉप किया और तीनों का परीक्षा परिणाम 98.3 प्रतिशत रहा और तीनों को 594 अंक प्राप्त हुए। वहीं 12वीं में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया और बेमेतरा की ओमनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया साहू ने भी टॉप टेन में स्थान बनाने में कामयाब रही। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै मौजूद थे। रिजल्ट के लिए cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना नतीजा देख सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *