The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शहर में फिर बढ़ी चोरी की घटना, सुने मकान के टूटे ताले, विभाग की गश्त पर उठ रहे सवाल

Spread the love

कवर्धा। एक बार फिर शहर में चोरी की घटना हुई है। एक साथ दो से अधिक घरों के ताले तोड़े गए है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने जेवडन मार्ग वार्ड नंबर 08 के जगदम्बा नगर कॉलोनी की दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है । मकान में रहने वाले किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान रात में चोरों ने चोरी का अंजाम दिया । इससे पहले भी कलेक्ट्रेट कालोनी में एक साथ तीन से अधिक घरों के ताले तोड़े गए थे। इस प्रकार शहर के भीतर चोरों के हौसले बुलंद है। शहर में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। लोग अपना घर छोड़कर कही जाने से घबरा रहे है। वही पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठा रहे है। शहर के बाहर वाले नए कालोनी में पेट्रोलिंग नही होने की जानकारी लोग दे रहे है। जिसका फायदा चोर उठा रहे है।

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *